Breaking News

नई दिल्ली@जॉइंट थिएटर कमान से संचालित होंगी तीनों सेनाएं,तीन माह में नया सैन्य ढांचा…

Share

नई दिल्ली,22 फरवरी 2026। देश की सैन्य संरचना में आजादी के बाद का सबसे बड़ा बदलाव अब अंतिम चरण में है। थलसेना, वायुसेना और नौसेना को एकीकृत करते हुए संयुक्त थिएटर कमान (जेटीसी) के तहत संचालन का खाका तैयार कर लिया गया है। पिछले पांच वर्षों से इस पर मंथन चल रहा था और सूत्रों के अनुसार नया ढांचा अगले तीन महीनों में औपचारिक रूप से सामने आ जाएगा। नए मॉडल के लागू होने के बाद भारत के पास किसी भी सैन्य संघर्ष से निपटने के लिए अधिक इंटीग्रेटेड, तेज और समन्वित कमांड संरचना होगी। रक्षा सूत्रों का दावा है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में 60 से 70 प्रतिशत तक तेजी आएगी, जबकि संसाधनों के बेहतर उपयोग से 15 से 20 प्रतिशत तक बचत संभव होगी। इससे चीन और पाकिस्तान—दोनों मोर्चों पर रणनीतिक तैयारी और मजबूत होगी। दुनिया के कई प्रमुख देशों में पहले से ही संयुक्त थिएटर कमान व्यवस्था लागू है। अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन की सेनाएं थिएटर कमान के तहत संचालित होती हैं। चीन में पांच और अमेरिका में 11 थिएटर कमान सक्रिय हैं। पिछले एक दशक में पाकिस्तान और चीन के साथ हुए पांच बड़े सैन्य टकरावों के अनुभवों ने इस ढांचे को आकार दिया है। इनमें 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक, 2017 का डोकलाम विवाद, 2020 का गलवान संघर्ष और 2025 में 88 घंटे चला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शामिल हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply