Breaking News

नई दिल्ली@एआई समिट में हंगामे पर बवाल,बीजेपी का देशभर में उग्र प्रदर्शन..

Share


मायावती-अखिलेश बोले…एआई समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन गलत
नई दिल्ली,21 फरवरी 2026। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन को गलत बताया है। अखिलेश ने कहा…जब दुनियाभर से डेलीगेट्स आये हो तो ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। सरकार से लड़ाई हमारा इंटर्नल मामला है,फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हमारे देश का अपमान होता है। मायावती ने एक्स पर लिखा-कांग्रेस का प्रदर्शन निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन एआई समिट के दौरान ऐसा व्यवहार करना चिन्ता की बात है। इधर,कांग्रेस केएआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने दिल्ली, महाराष्ट्र,गुजरात,बिहार,तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया। मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। उधर,एआई समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं को आज पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन करने वाले नेपाल के त्रद्गठ्ठर्-ं आंदोलन से प्रेरित थे।
यह प्रदर्शन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। हंगामे के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स और टेक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट वहां मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि यह जांच करनी है कि आरोपियों ने पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट किससे छपवाई। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन भी बरामद करने हैं। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने चारों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा का
प्रदर्शन,कई कार्यकर्ता हिरासत में…

भारत मंडपम में चल रहे एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए इसे देश की छवि खराब कराने की कोशिश बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया,विष्णु मित्तल,प्रवीण शंकर कपूर,उपमहापौर जयभगवान यादव,जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर,माया विष्ट और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा और अन्य कार्यकर्ताओं को तुगलकरोड स्थित थाने ले गई, जहां से लगभग एक घंटे बाद उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन भाजपा का नहीं भारत राष्ट्र का कार्यक्रम था और उसमें घुस कर प्रदर्शन करना सीधा राष्ट्रद्रोह है।



Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 13 JUNE 2026

Share 13 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply