Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट…लाल किला और चांदनी चौक के आसपास सुरक्षा कड़ी

Share


नई दिल्ली,21 फरवरी २०२६। दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस खुफिया जानकारी के बाद राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) दिल्ली में आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के निशाने पर ऐतिहासिक लाल किला स्थित मंदिर और उसके आसपास का इलाका हो सकता है। खासकर भीड़भाड़ वाले चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिर को लेकर इनपुट मिला है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी विशेष स्थल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट के बाद यह आतंकी संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही संभावित खतरे की जानकारी मिली, वैसे ही लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजारों, पार्किंग स्थलों और धार्मिक स्थलों की सघन जांच की जा रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply