Breaking News

नई दिल्ली@भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ

Share


5 साल में 20 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य : पीएम मोदी
नई दिल्ली,21 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और ब्राजील आने वाले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार केवल आंकड़ों का विषय नहीं बल्कि पारस्परिक विश्वास और मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत-ब्राजील संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का लंबे समय से लाभ मिलता रहा है।
बीते वर्षों में कई अवसरों पर हुई मुलाकातों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भेंट में उन्होंने भारत के प्रति राष्ट्रपति लूला की गहरी मित्रता और विश्वास को महसूस किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति लूला ने ऐतिहासिक एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेकर दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने राष्ट्रपति के साथ आए बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि यह दल दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार से आर्थिक सहयोग और सुदृढ़ होगा।
मोदी बोले…भारत-ब्राजील एनर्जी के क्षेत्र में काम कर रहे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…कि ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग भारत और ब्राजील के रिश्तों की मजबूत नींव है। तेल और गैस के अलावा अब दोनों देश रिन्यूएबल एनर्जी,इथेनॉल मिक्सचर और टिकाऊ विमानन ईंधन जैसे नए क्षेत्रों में भी तेजी से साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल बायोफ्यूल गठबंधन में ब्राजील की सक्रिय भागीदारी यह दिखाती है कि दोनों देश सुरक्षित भविष्य के लिए एक साथ प्रतिबद्ध हैं। मोदी ने बताया कि ब्राजील ने भारत को आपदा प्रतिरोधी इंफ्रास्ट्रक्चर गठबंधन की सह-अध्यक्षता का प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने इस पहल के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई दी और कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ब्राजील का लंबा अनुभव इस गठबंधन को और मजबूत बनाएगा।
क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता
भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत और ब्राजील के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। यह दोनों देशों के बीच आपसी भरोसे और रणनीतिक समझ का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस फायदे वाली साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। मोदी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में सहयोग की बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। भारत ब्राजील को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने के लिए काम करेगा।
ब्राजीली राष्ट्रपति बोले…भारत में छठी बार आकर खुशी हो रही…
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र मोदी, इस देश में छठी बार आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत और ब्राजील की यह मुलाकात बेहद खास है। हम सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतें ही नहीं हैं,बल्कि यह एक डिजिटल शक्ति और एक नवीकरणीय ऊर्जा शक्ति की मुलाकात है।’ उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील दोनों ही विविधताओं से भरे बड़े देश हैं,सांस्कृतिक उद्योग के बड़े केंद्र हैं और हम दोनों शांति का समर्थन करते हैं।
लूला बोले…ब्राजील को भारत से बहुत उम्मीदें
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा…भारत को लेकर ब्राजील की उम्मीदें बहुत बड़ी हैं। अगर हम साथ मिलकर काम करेंगे, तो भारत-ब्राजील के रिश्ते और मजबूत होंगे।’ उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर ग्लोबल साउथ को भी मजबूत करेंगे,ताकि दुनिया को दो बड़ी महाशक्तियों के बीच किसी नए शीत युद्ध जैसी स्थिति का सामना फिर कभी न करना पड़े।
एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते
का एक मजबूत स्तंभ : पीएम मोदी
हैदराबाद हाउस में साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा…एनर्जी कोऑपरेशन हमारे रिश्ते का एक मजबूत स्तंभ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे कई एरिया में भी कोऑपरेशन बढ़ा रहे हैं। ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राजील का एक्टिव पार्टिसिपेशन ग्रीन फ्यूचर के लिए हमारे साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। ब्राजील ने डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोएलिशन की को-चेयर करने का भी प्रस्ताव दिया है। मैं इस पहल के लिए राष्ट्रपति लूला को बधाई देता हूं। इस क्षेत्र में ब्राजील का बड़ा अनुभव सीडीआरआई को और मजबूत करने में काफी मदद करेगा।’


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply