Breaking News

नई दिल्ली@एआई समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन

Share


भारत मंडपम में मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए,अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध…
नई दिल्ली,20 फरवरी 2026। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान अपनी शर्ट उतारे भी देखा गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर उग्र विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियन में जाकर प्रदर्शन करते देखा गया। मौके पर मुस्तैद दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लेकर शिखर सम्मलेन के आयोजन से दूर किया।
देश की अस्मिता से कोई समझौता नहींःभारतीय युवा कांग्रेस
वहीं,सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय युवा कांग्रेस ने लिखा…जब विदेश नीति में झुकाव,कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो…तो साफ है,पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं! इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और ‘कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया! देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद
भाजपा ने बताया देश विरोधी कृत्य

भारतीय युवा कांग्रेस की प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- यह एक देश विरोधी कृत्य है और देश की जनता इनको जवाब देगी। इस प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा…‘कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए एआई‘महत्वाकांक्षी भारत’, ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’या ‘आकांक्षी भारत’ नहीं है। उनके लिए एआई भारत-विरोधी है। यह कांग्रेस कांग्रेस नहीं, बल्कि एएनसी है,यानी राष्ट्र-विरोधी कांग्रेस। एआई शिखर सम्मेलन की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। राष्ट्रपति मैक्रों से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव,शीर्ष तकनीकी कंपनियों के मालिक,सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक,सभी इसकी सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि शशि थरूर ने भी एआई शिखर सम्मेलन को उत्कृष्ट बताया। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है; यह चरित्रहीन, बुद्धिहीन और भावनाहीन विरोध प्रदर्शन है।
यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे चार इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रगति मैदान मामले में दिल्ली पुलिस ने तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पहले चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और फिर सभी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है।
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भारतीय युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को ‘भारत विरोधी पार्टी’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक नारे लगाए। भंडारी ने कहा कि ऐसा काम वही पार्टी कर सकती है, जिसकी नीयत और नीति देशविरोधी है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की। यह प्रदर्शन भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में किया गया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतारकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री समझौताग्रस्त हैं’ जैसे नारे लगाए। यह प्रदर्शन भारत मंडपम के विभिन्न मंडपों में हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर प्रदर्शनकारियों को जगह से दूर हटाया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply