Breaking News

बिलासपुर@सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट

Share

  • बिलासपुर में कार को टक्कर मारी,पिस्टल तानी, हथौड़े
  • से सिर पर मारा,2 किलोग्राम सोना-कैश लेकर फरार


बिलासपुर,18 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर हमला कर 3 करोड़ 35 लाख की लूट की गई है। कार सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी। फिर विवाद करते हुए पिस्टल तान कर हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद लुटेरे उनकी कार समेत 2 किलो 200 ग्राम सोना,3 लाख 50 हजार कैश सहित 3 करोड़ 35 लाख का माल लूटकर भाग गए। हमले में घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कारोबारी पर लुटेरे हमला करते दिख रहे हैं। फिलहाल,पुलिस शहर और पड़ोसी जिलों में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल,शहर के अरपापार स्थित पॉश कॉलोनी राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक में महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। सराफा कारोबारी संतोष बिक्री के लिए दुकान में रखे सोने के जेवरों को रोज कार से लाना-ले जाना करते हैं। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वो दुकान बंद कर अपनी कार में गहनों को रखकर घर जा रहे थे। अभी वो राजकिशोर नगर कॉलोनी के बीएसएनल ऑफिस गली के तिराहे पर पहुंचे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply