Breaking News

रायपुर@बिलासपुर में नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आईटी की रेड

Share


कोका कोला ब्रांड के प्रोडक्ट बनाती है कंपनी,रिकॉर्ड-दस्तावेज खंगालती रही टीम

रायपुर,17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग (आईटी) ने छापा मारा है। टीम सुबह 5 बजे फैक्ट्री पहुंची और अंदर मौजूद रिकॉर्ड-दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कोका कोला कोल्डड्रिंक ब्रांड के प्रोडक्ट बनाती है। सिरगिट्टी स्थित फैक्ट्री से मध्य भारत के कई हिस्सों में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम अकाउंट,स्टॉक और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के अंदर-बाहर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
देशभर में एक साथ कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक,आयकर विभाग ने एक साथ देश के कई राज्यों में कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है। नर्मदा ड्रिंक्स से संबंधित अन्य इकाइयों में भी जांच जारी है। फिलहाल,आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
उत्पादन और वित्तीय लेनदेन
के दस्तावेजों की जांच

बताया जा रहा है कि प्रदीप अग्रवाल कंपनी के प्रमुख संचालक हैं,जबकि बिलासपुर इकाई का संचालन नवनीत अग्रवाल देख रहे हैं। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों के मिलान, कर विवरणियों और संभावित वित्तीय अनियमित ताओं की जांच कर रही है, जिसमें उत्पादन और आय व्यय की जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री परिसर में आने जाने वालों को रोक दिया गया है और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई कितने समय तक चलेगी, यह स्पष्ट नहीं है,लेकिन माना जा रहा कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है।
5 दिन पहले भी की गई थी छापेमार कार्रवाई
5 दिन पहले ही बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने रेड मारी थी। बिलासपुर में फिल ग्रुप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी गई। जबकि जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आईटी टीम ने छापा मारा था। अधिकारी एसआईआर (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम बनकर कार्रवाई की। टीम की गाडि़यों में एसआईआर के स्टीकर भी लगे हुए थे। कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply