Breaking News

गांधीनगर@गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी,4.40 करोड़ मतदाता के नाम

Share


गांधीनगर,17 फरवरी 2026। गुजरात में मतदाता सूची की विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इस नयी मतदाता सूची में 4.40 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। प्रदेश में कुल 5.60 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। यह अभियान 27 अक्टूबर 2025 से राज्यभर में शुरू किया गया था और लगभग साढ़े तीन महीने तक विभिन्न चरणों में कार्रवाई के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से संबंधित दावे और आपत्तियां 19 फरवरी 2025 से 30 जनवरी 2026 के बीच प्राप्त हुई थीं। इसके बाद 10 फरवरी 2026 तक चुनाव अधिकारियों ने सभी आपत्तियों की जांच कर उनका निस्तारण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हारीत शुक्ला ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में राज्य के नागरिकों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। इस कार्य में 34 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 855 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 50,963 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मीडिया, राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
4.40 करोड़ मतदाता शामिल

मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले राज्य में कुल 5,08,43,436 मतदाता दर्ज थे। मसौदा सूची के बाद यह संख्या घटकर 4,34,70,109 रह गई थी। मसौदा सूची के बाद अंतिम सूची में कुल 5.60 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (नेट एडिशन) दर्ज की गई है। इस तरह से अंतिम मतदाता सूची में कुल 4,40,30,725 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply