Breaking News

कोरबा@ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

Share


कोरबा,14 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
जिले के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट और स्टाम्प वेंडर से ब्लैकमेलिंग के आरोप पर पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला कोर्ट परिसर के अधिवक्ता भवन में बालको नगर निवासी से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप का विवाद हो गया। तत्पश्चात अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बालको नगर निवासी पर अधिवक्ता भवन में घुसकर गलत कार्य करने का आरोप लगाया। मना करने पर हुज्जतबाजी कर गाली-गलौज व मारपीट करने की बात कही। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उसके खिलाफ प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ता संघ की प्रशासन-पुलिस के साथ बैठक हुई। इसके बाद संघ के पदाधिकारी व सदस्य सिविल लाइन थाना पहुंचे। यहां कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।पुलिस ने मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की ओर से गाली-गलौज, मारपीट व स्टाम्प वेंडर की ओर से ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट पर दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर कथित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। दो आवेदन में से एक में गाली-गलौच व मारपीट व दूसरे में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply