Breaking News

बिलासपुर@हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावरजनीश बने अध्यक्ष,अनिल सचिव निर्वाचित हुए

Share


बिलासपुर,14 फरवरी 2026। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028? सत्र के लिए हुए चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए। इसमें एडवोकेट रजनीश सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी राजीव श्रीवास्तव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल व महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज विजयी रहे। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एसोसिएशन के कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 मतदाताओं ने मतदान किए। इनकी गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हुई। 17 विभिन्न पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में थे। सबसे अधिक 7 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ें। इनमें रजनीश सिंह ने राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों से शिकस्त देकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार संयुक्त सचिव एडवोकेट विजय साहू, संयुक्त सचिव (महिला), आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा, खेल सचिव (पुरुष)अमन पांडेय व खेल सचिव (महिला) प्रज्ञा पांडेय निर्वाचित हुईं। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ता सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
ये बने कार्यकारिणी सदस्य : कार्यकारिणी के 5 पदों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इसमें एडवोकेट अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, उज्ज्वल चौबे को जीत मिली। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।
कांकेर के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद
कांकेर,14 फरवरी 2026। जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्चिंग में निकले जवानों को कांकेर नारायण सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया बड़ी मात्रा में हथियार और आईईडी बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों की कार्यवाही से नक्सलियों द्वारा भविष्य में घटित की जा सकने वाली बड़ी नक्सली घटना टल गई है। बस्तर रेंज में नक्सलियों को समाप्त करने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। आईजी पी सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस बल के द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश प्रभारी राघवेंद्र सिंह सेनानी 94 वीं वाहिनीं बीएसएफ का भी सहयोग मिल रहा है। 13 फरवरी को कांकेर- नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास नक्सलियों के द्वारा डंप किया गया हथियार, विस्फोटक,नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री मिली। सामग्रियों को जब्त करने के साथ थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बीजीएल लांचर-2, 12 बोर- 2, एयरगन- 1, डायरेक्शन आईईडी-3, टिफिन आईईडी लगभग 5 किग्रा-1, बीजीएल बम-30, 12 बोर राउण्ड -26, बारुद प्लास्टिक पैकेट मे लगभग 2 किग्रा, मल्टी मीटर-1, पटाखा-12 पैकेट, बिजली वायर-2 बंडल, पोच-2, स्पिलंटर – 1 पैकेट।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply