Breaking News

गुवाहाटी@प्रधानमंत्री मोदी ने दी ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन पुल की सौगात…..

Share


देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है : पीएम मोदी


गुवाहाटी,14 फरवरी 2026। असम में इस साल होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। इसी बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। यह 6-लेन का आधुनिक पुल करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके बनने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर सिर्फ 7 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गुवाहाटी में कहा…कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे,उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था। उन्होंने कहा…आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं। पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे। इसके बाद वे वायुसेना के सी-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंडिंग की। मोदी ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गुवाहाटी के खानापारा में वेटनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में असम को तरसाया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम, पूर्वोत्तर का मेरा यह पहला दौरा है। जिस पूर्वोत्तर को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया हम उस पूर्वोत्तर की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है, इस वर्ष का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा, एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है। बजट में बहुत अधिक फोकस पूर्वोत्तर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, उसके कारण भाजपा आगे बढ़ती है। मैं गर्व से कहता हूं कि मेरे जीवन की सबसे गौरवपूर्ण बात यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है। आज भाजपा जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता है। हमारा विश्वास संगठन में है, हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं और इसलिए इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं का दर्शन करना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है।
पीएम बोले…आपके प्यार को ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, वोट बैंक की नीति, कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के चश्मे से देखा। कांग्रेस के समय केंद्र की योजनाओं को असम तक पहुंचने में कई साल लग जाते थे। भाजपा ने नार्थ ईस्ट के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। पीएम ने कहा- पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपल वंदे भारत भी असम से शुरू हुई सेमीकंडक्टर प्लांट भी असम में बन रहा है। असम की चाय की तरह असम में बनी चिप्स की पूरी दुनिया में चर्चा होगा। चाय से लेकर चिप्स तक असम की विकास यात्रा दिखाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा- असम का ये प्यार मैं कैसे भूल सकता हूं। मैं असम से वादा करता हूं, आपने मुझे जो प्यार दिया मैं उसे ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा।
भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए
प्रधानमंत्री ने कहा… 2014 में मुझे देश की सेवा का अवसर मिला। उसके 2 साल बाद आप सभी ने यहां डबल इंजन सरकार बनाई। यहां भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में 3 पुल बने हमने 10 साल में 5 पुल बनाए। कांग्रेस ने असम को समस्या दी हमने समाधान दिए। प्रधानमंत्री ने कहा- इस ब्रिज का नाम प्राचीन कामरूप के सम्राट कुमार भास्कर बर्मन के नाम पर रखा गया है। ये ब्रिज बताता है कि तेज विकास करती है और विरासत को आगे बढ़ाती है। इसके बनने से गुवाहटी देश का नया ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
केंद्र सरकार ने असम को 5.50
लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिए : मोदी

पीएम ने कहा- कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था। असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में 5 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। केंद्र सरकार से असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। उन्होंने कहा- जो कांग्रेस असम के विकास के लिए पैसे देने से बचती हो वो कांग्रेस क्या असम का विकास कर सकती है। कभी भी नहीं कर सकती है। आपका भला कर सकती है युवाओं का भला , किसानों का गांव का भला कर सकती है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply