नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध निगरानी समिति की ताजा रिपोर्ट ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के आतंकी दावों को बड़ा झटका दिया है। इस रिपोर्ट में आधिकारिक तौर पर यह दर्ज किया गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर हुए भीषण आतंकवादी हमले में शामिल था। भारत के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान वर्षों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह झूठ बोलता रहा है कि उसकी धरती पर सक्रिय आतंकी संगठन अब बेअसर या निष्कि्रय हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद न केवल भारत में अपनी हिंसक गतिविधियों को जारी रखे हुए है, बल्कि वह अब अपनी संगठनात्मक क्षमताओं का विस्तार भी कर रहा है। सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया गया है कि इस आतंकी समूह ने जमात-उल-मुमिनात नामक एक समर्पित महिला विंग स्थापित करने की योजना बनाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur