Breaking News

नई दिल्ली@असम सीएम हिमंत सरमा ने गोगोईपर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा,आरोपों पर किया पलटवार

Share


नई दिल्ली,10 फरवरी 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आरोप उनकी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं। इन आरोपों के खिलाफ मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और दो अन्य लोगों के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में कानूनी रास्ते से जवाब देंगे। सरमा ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन झूठे आरोप लगाना गलत है। इसलिए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि 12,000 बीघा जमीन का मुद्दा सामने आने और लोगों के नए बोर असम की मांग को लेकर उनके खिलाफ पुराने राष्ट्रविरोधी आरोपों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तन यात्रा से कथित 12,000 बीघा जमीन हड़पने का मामला उजागर हो रहा है। गोगोई ने पत्रकारों से कहा कि पहले मैंने भी कहा था कि यह असफल होगा; यह असफल नहीं, बल्कि बेहद असफल है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply