Breaking News

पटना@सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से जमानत 31 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Share


पटना,10 फरवरी 2026। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना के कोर्ट से जमानत मिल गई। सिविल कोर्ट के एसीजेएम-1 की कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी। पटना सिविल कोर्ट में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट के अंदर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की बारिकी से जांच की जा रही है। अभी कल ही पटना सिविल कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसे लेकर पटना सिविल कोर्ट में गहमागहमी का माहौल है। कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।
तीन दशक पुराने केस में हुई थी गिरफ्तारी
दरअसल, करीब तीन दशक पुराने एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में कैद थे। पप्पू यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट में सोमवार को ही सुनवाई होनी थी। लेकिन अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखने जाने की सूचना ईमेल से आई, जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पटना पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई। कोर्ट परिसार को खाली करवा कर चेकिंग की गई थी। इससे न्यायिक कामकाज भी बाधित हुए। जिसके चलते पप्पू यादव की याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो पाई। जेल से बाहर आने के लिए सांसद पप्पू यादव का इंतजार बढ़ गया था। मगर, आज का उनके लिए खुशिया लेकर आया।
पप्पू यादव की क्यों हुई थी गिरफ्तारी?
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 6 फरवरी 2026 को पटना के 31 साल पुराने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये मामला साल 1995 का है, जो पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज हुआ था।
शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने उनका मकान व्यक्तिगत उपयोग के नाम पर किराए पर लिया था,लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल धोखे से सांसद के कार्यालय के रूप में किया जाने लगा। इस मामले में धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) समेत अन्य गंभीर धाराएं लगी थीं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply