Breaking News

नई दिल्ली@लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश,118 सांसदों के हस्ताक्षर

Share


अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे लोकसभा स्पीकर बिरला
नई दिल्ली,10 फरवरी 2026। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की औपचारिक पहल कर दी है। पार्टी ने इस संबंध में लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपा है, जिस पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। यह प्रस्ताव लोकसभा के नियम 94(सी) के तहत दाखिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि नियमों के अनुरूप इसकी जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब संसद के मौजूदा सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव चरम पर है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इसके अलावा,कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा उठाया गया है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा में विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों को खुलकर बोलने की छूट दी जा रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे।अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। एजेंसी के मुताबिक विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है।
विपक्षी दलों की हुई अहम बैठक : इससे पहले मंगलवार सुबह संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में विपक्षी दलों की अहम बैठक हुई थी। बैठक में तृणमूल कांग्रेस,वाम दल,डीएमके, समाजवादी पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) सहित कई दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
रिजिजू बोले…कोई प्रभाव नहीं पड़ता ऐसे अविश्वास से…
इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसे अविश्वास प्रस्ताव से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है,क्योंकि विपक्ष के पास आवश्यक संख्या बल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन में अनुशासनहीनता दिखाई और स्पीकर के पद की मर्यादा का उल्लंघन किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्पीकर से किसी विशेष कार्रवाई की मांग नहीं कर रहे हैं।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी बोले…सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है…
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सरकारी कंपनियों को ये सरकार बेच रही है। पीएम कहते हैं कि ना खाउंगा ना खाने दूंगा और वही पार्टी खुद वॉशिंग मशीन बन गई है। ये केवल अपने दोस्तों को फायद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी क्षेत्र में काम नहीं कर पा रही है। ये खर्च ही नहीं कर रहे हैं। सरकार की कोई ऑथेंटिसिटी ही नहीं रह गई है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि युवाओं और महिलाओं को लेकर सरकार की नियत में ही खोट है। ये सरकार लोगों के बीच हेट बढ़ा रही है। ये अपने भाषण में लोगों को भड़काते हैं।
अखिलेश यादव बोले…नए लेबर
कोड लेबर के ही पक्ष में नहीं है

अखिलेश यादव ने कहा… कि इस डील और ढील के बाद रुपये का क्या हाल होगा सरकार बताए। यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। ये लेबरकोड लाए जो लेबर के पक्ष में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना आवंटित बजट ही खर्च नहीं कर रही है। पीएम ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ दिया। सरकार मेरे सवालों का जवाब दे। सभी क्षेत्र की रैंकिंग में हम काफी नीचे आ गए हैं। 2047 तक विकसित भारत तो नहीं बनेगा लेकिन गरीबों के साथ बहुत अन्याय होगा।


Share

Check Also

भोपाल@इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत

Share भोपाल,12 जून 2026। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ …

Leave a Reply