बिलासपुर,05 फरवरी 2026। बिलासपुर में जन प्रतिनिधियों की शिकायत, रेत माफियाओं के तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास के बाद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने खनिज विभाग ने सक्रियता दिखाई। टीम ने घुटकू, सेंदरी सहित रतनपुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रेत परिवहन करने वाले तीन हाईवा और तीन ट्रैक्टर के साथ ही अवैध रूप से डंप 37 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया। दरअसल, जिले में अरपा और खारून नदी समेत मस्तूरी-पचपेड़ी क्षेत्र स्थित नीलागर और शिवनाथ नदी में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार शिकायतों के बाद भी खनिज विभाग का अमला इसे नजरअंदाज कर रहा था। इसके चलते खनिज माफियाओं का हौसला बढ़ गया। जबकि, शहर और आसपास के इलाकों में खुलेआम रेत उत्खनन और परिवहन करने लगे हैं। बता दें कि जिले में अमलडीहा, उदईबंद, सोढ़ाखुर्द और करहीकछार घाट ही वैध है। इसके बावजूद अन्य सभी घाटों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur