Breaking News

बलरामपुर@ 194 बोरी पुराना धान जप्त

Share


बलरामपुर,27 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले में धान के अवैध परिवहन, संग्रहण,उपार्जन केन्द्रों में पुराने व अवैध धान के बिक्री के प्रयास तथा बिचौलिये एवं कोचियों के द्वारा अवैध रूप से धान विक्रय पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता तथा धान के अवैध विक्रय के प्रयास पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र जिगडी में 2 कृषकों द्वारा 194 बोरी पुराना धान विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी द्वारा जांच कर जप्ती की कार्यवाही की गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply