Breaking News

नई दिल्ली@प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया

Share


नई दिल्ली,25 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सर टुली पत्रकारिता की दुनिया की एक बड़ी आवाज थे, जिनका भारत और भारतीयों से गहरा जुड़ाव उनके लेखन और रिपोर्टिंग में स्पष्ट दिखाई देता था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सर मार्क टुली के निधन से दुखी हूं। पत्रकारिता की एक बड़ी आवाज अब हमारे बीच नहीं रही। भारत और भारतीयों से उनका जुड़ाव उनके कार्यों में झलकता था। उनकी रिपोर्टिंग और विचारों ने जन विमर्श पर स्थायी छाप छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। उल्लेखनीय है कि मार्क टुली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बीबीसी में लंबा कार्यकाल बिताया और करीब 22 वर्षों तक नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply