Breaking News

मुंबई@मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगीउद्धव गुट का आरोप…बीएमसी के लिए नियम बदले

Share

मुंबई,22 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। लॉटरी सिस्टम पर शिवसेना नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला लेने के नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए। पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के थे, इसलिए नई मेयर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से होना चाहिए था। 29 में से 12 सीटें एसटी, एसटी, ओबीसी कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर स्ष्ट कैटेगरी का होगा। मुंबई में 8वीं बार महिला को यह पद मिलेगा। इससे पहले किशोरी पेडनेकर मेयर थीं। इन नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान हुआ था और रिजल्ट 16 जनवरी को आया था।
लॉटरी के बाद आगे क्या…

मेयर के लिए कैटेगरी रिजर्वेशन के बाद तय तारीख पर उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। मेयर का चुनाव पार्षद करते हैं। इसके नगर निगमों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जहां पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में वोटिंग होगी। चुनाव से पहले पार्टियां व्हिप जारी करती हैं। अगर किसी पार्षद ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट दिया,तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है।
विपक्ष का दावा…लॉटरी फिक्स थी…
विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया सत्ताधारी पार्टियों के फायदे के लिए फिक्स की गई थी। लॉटरी ड्रॉ के बाद शिवसेना की मुंबई मेयर पद हासिल करने की उम्मीदें खत्म हो गईं,क्योंकि उसने अपनी उम्मीदें इस बात पर लगाई थीं कि यह पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिला के लिए आरक्षित होगा, क्योंकि उस कैटेगरी की दोनों योग्य उम्मीदवार उद्धव ठाकरे की पार्टी की थीं। ड्रॉ ने शिवसेना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया,क्योंकि पिछले हफ्ते नागरिक चुनाव परिणामों के बाद,पूर्व राज्य मुख्यमंत्री और सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर भगवान चाहेंगे तो शहर में उनकी पार्टी का मेयर होगा।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply