Breaking News

किश्तवाड़@जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल,3 एयरलिफ्ट किए गए,किश्तावाड़ के सोनार में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी

Share


किश्तवाड़,18 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर को आतंकी मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 से आतंकियों को जवानों ने घेरा था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ सर्चिंग में जुटी है।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply