Breaking News

कोलकाता/गुवाहाटी@भाजपा लोगों की पहली पसंद बनी…देश का वोटर गुड गवर्नेंस विकास चाहता है,कांग्रेस को लगातार नकार रहा है : पीएम मोदी

Share


प्रधानमंत्री मोदी ने कलियाबोर में 6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी


कोलकाता/गुवाहाटी,18 जनवरी 2026। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है। जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए,उसे विकास चाहिए। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस कई साल तक सत्ता में रही,वहां से वो हार गई। मोदी ने कलियाबोर में 6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
पीएम बोले…असम अब दिल्ली
के पास,हाशिए पर नहीं रहेगा

मोदी ने कहा कि काजीरंगा भारत की बायो डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है। बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है। ‘ कांग्रेस असम को 2 हजार करोड़ रुपए देती थी। लेकिन भाजपा सरकार विकास के लिए असम को 10 हजार करोड़ रुपए दे रही है। यानी कि कांग्रेस सरकार के बजट से 4 गुना ज्यादा। नॉर्थ ईस्ट अब दिल्ली के पास है, अब ये हाशिए पर नहीं रहेगा।
मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट
की कनेक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया

मोदी ने कहा कि दशकों तक यहां के लोगों को महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इस भावना को बदलने का का काम हमने किया। नॉर्थ इंडिया के विकास के अपनी प्राथमिकता बनाया। नॉर्थ ईस्ट के रेल कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया।
मोदी बोले…90 किमी लंबा कॉरिडोर
बना रहे,ताकि हाथी-गैंडे न फंसें

काजीरंगा केवल एक नेशनल पार्क नहीं है। यह असम की आत्मा है। ये भारत की बायो-डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न भी है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। काजीरंगा और यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है,बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है। हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। गैंडे,हाथी सड़क के किनारे फंस जाते है। इसलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मोदी बोले…कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट
की कनेक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया

मोदी ने कहा कि दशकों तक यहां के लोगों को महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इस भावना को बदलने का का काम हमने किया। नॉर्थ इंडिया के विकास के अपनी प्राथमिकता बनाया। नॉर्थ ईस्ट के रेल कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण थी,लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया।
पीएम बोले…हम विकास के साथ
विरासत संभाल सकते हैं,असम ये सिखा रहा

2025 में राइनों के शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसके लिए राज्य सरकार और स्थानीय लोग बधाई के पात्र है। यह राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और असम के लोगों के प्रयास से संभव हो पाया है। पिछले एक दशक में जंगलों में पेड़ों का कवरेज बढ़ा है। लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। 2014 के बाद से देश में टाइगर रिजर्व का दायरा भी बढ़ा है। जो चीते भारत से लंबे समय से विलुप्त हो गए थे। उन्हें वापस ला गया है। आज चीता लोगों के लिए नया आकर्षण बन गया है।
बिहार में जंगलराज रोका,बंगाल से विदा करेंगे,घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी ममता सरकार जमीन नहीं दे रही : मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि यहां की जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल के महाजंगल राज को बदलना चाहता है। अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है। अब टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। पीएम ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा घुसपैठिए बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी कि बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए। लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि घुसपैठिए इनके पक्के वोटर हैं। पीएम ने सिंगूर में 837 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और इनॉगरेशन किया।
बंगाल में मोदी की स्पीच…3 बड़ी बातें…
– टीएमसी की राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। यहां की शिक्षा व्यवस्था माफिया,भ्रष्टाचारियों के कब्जे में हैं। भाजपा का आपका एक वोट पक्का करेगा कि कॉलेज में रेप-हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगे। एक वोट तय करेगा कि बंगाल में संदेशखाली जैसी घटना ना हो।
– टीएमसी का छोटे से छोटा नेता बंगाल का माईबाप समझने लगा है। हुगली को इन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए बदनाम किया है। बीजेपी इन्हें सजा दिलाएगी। आपको एक बात याद रखनी है बंगाल में निवेश तभी आएगा। जब यहां माफिया,दंगाइयों को हटाया जाएगा।
– बंगाल के नौजवानों, किसानों, माताओं-बहनों की हर संभव सेवा करूं,ये मेरा प्रयास रहता है। यहां की टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं को आप तक पहुंचने नहीं देती। इनको मोदी से दिक्कत है, ये मुझे समझ आता है लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply