Breaking News

मध्यप्रदेश@कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,कहा…खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है,भाजपा ने राहुल से मांगा जवाब

Share


मध्यप्रदेश,17 जनवरी 2026। मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी समाज की महिलाओं के साथ होने वाले रेप के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें कीं। विधायक ने यह भी दावा किया कि कई लोग मिलकर यह अपराध करते हैं और धर्मग्रंथों के अनुसार इसे ‘तीर्थ का फल’ कहा जाता है। भाजपा ने इस बयान को आपत्तिजनक बताया है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से स्पष्ट जवाब मांगा है। भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं को ‘खूबसूरती’ के आधार पर तौलना और एससी-एसटी महिलाओं के साथ रेप को धर्मग्रंथ से जोड़ना न केवल शर्मनाक है,बल्कि स्त्री-द्वेष और दलित-विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह किसी जुबानी फिसलन की बात नहीं,बल्कि अपराधी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान और उनके साथ अपराध किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि कांग्रेस को या तो तत्काल माफी देनी होगी और विधायक को निलंबित करना होगा, या यह स्वीकार करना होगा कि पार्टी महिला-विरोधी और दलित-विरोधी मानसिकता के साथ खड़ी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply