Breaking News

मुंबई@बीएमसी में भाजपा को बहुमत

Share

  • महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट-29 में 23 निगमों में बीजेपी आगे
  • मुंबई में भाजपा गठबंधन को बढ़त,राउत का आरोप- 100 वार्डों में गिनती शुरू नहीं हुई


मुंबई,16 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 115 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर,पुणे,ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- मुंबई में जिस तरह गिनती जारी है, उसे देखते हुए फाइनल नतीजे आधी रात तक नहीं आएंगे। जारी आंकड़े गलत हैं। करीब 100 वार्डों में अभी तक गिनती शुरू भी नहीं हुई। शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
फडणवीस बोले- बीजेपी ने फिर एक बार इतिहास रच दिया
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और पार्टी गठबंधन की जीत पर कहा- सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से बीजेपी ने राज्य में एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। यह जीत बीजेपी के विकास और प्रगति सुनिश्चित करने वाले विजन में लोगों के भरोसे को दिखाती है। महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा…हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ ये चुनाव लड़ा। इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है। इन नतीजों से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है। भाजपा और महायुति 25 मेयर बनाने जा रही है।
मोदी ने लिखा…थैंक्यू
महाराष्ट्र, विकास का विजन
लोगों को पसंद आया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोगों ने एनडीए के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ एनडीए का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है। मुझे हर उस एनडीए कार्यकर्ता पर गर्व है जिसने पूरे महाराष्ट्र में लोगों के बीच अथक मेहनत की।
एकनाथ शिंदे बोले…जनता ने डेवलपमेंट
का ब्रांड चुना,निगेटिविटी नकारी

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा…राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। बीएमसी में बीजेपी-शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मुंबईवासियों को इसके लिए बहुत धन्यवाद है। जनता का बीजेपी, शिवसेना पर भरोसे किया है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा…भाजपा
अब 20-25 सालों तक शासन करेगी

भाजपा नेता,प्रकाश जावड़ेकर ने कहा…‘महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में महायुति को जो सफलता मिली है, वह पीएम मोदी पर जनता के भरोसे को दिखाती है। भाजपा अगले 20-25 वर्षों तक शासन करेगी। ‘ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीएमसी चुनावों पर किए गए ट्वीट पर वे कहते हैं, ‘राहुल गांधी और पूरे विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए। स्याही कहा जाती है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply