लखनऊ,15 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलितों व शोषितों के हितों के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। मैं किसी दबाव या लालच में आकर अपने मूवमेंट से पीछे नहीं हटूंगी। उन्होंने दावा किया है कि अगले वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अपने बूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बसपा प्रमुख गुरुवार को अपने 70वें जन्मदिन पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी बात रख रही थीं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है। उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद उनकी हर चाहत पूरी की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur