130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान,उद्धव की शिवसेना को 60 सीटें मिल सकती हैं
मुंबई,15 जनवरी 2026। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों का चुनाव बीते कई महीनों की गहमागहमी के बाद गुरुवार को संपन्न हो गया। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतती है। हालांकि अब बात अगर एग्जिट पोल की करें तो कई एजेंसी के द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। नतीजे शुक्रवार को आएंगे। स्टेट इलेक्शमन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने कहा कि सभी नगर निगम में शाम 5ः30 वोटिंग खत्म हुई। करीब 50′ मतदान का अनुमान है हालांकि अंतिम आंकड़े बाद में जारी होंगे। सबसे पहले एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा+ को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना यूबीटी+ को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस+ 12-16 मिल सकती हैं। इसके साथ ही अन्य के खाते में भी 6-12 सीटें जा सकती हैं।
डीवी रिसर्च का एग्जिट पोल
अब बात अगर डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल की करें तो इसके मुताबिक, भाजपा की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है। एनसीपी अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की संभावना है।
जेवीसी के एग्जिट पोल में क्या-क्या?
जेवीसी के एग्जिट पोल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखी। जहां भाजपा की अगुआई वाली भाजपा गठबंधन को 138, उद्धव ठाकरे के गठबंध को 59, कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
राज्य चुनाव आयुक्त बोले…स्याही को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है…
वोट डालने के बाद मतदाताओं की उंगलियों पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर कुछ भ्रम पैदा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मतदाताओं की उंगलियों पर निशान लगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही स्याही पक्की है। यह वही स्याही है जिसका इस्तेमाल भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न चुनावों में करता है। यहां एकमात्र अंतर यह है कि इसे मार्कर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पक्की स्याही का यह मार्कर 2011 से इस्तेमाल में है। स्याही 12 सेकंड के भीतर सूख जाती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur