Breaking News

बिलासपुर@कस्टम मिलिंग घोटाला…हाईकोर्ट से अनवर ढेबर-अनिल टुटेजा को जमानत

Share

बिलासपुर,13 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी अनवर ढेबर और रिटायर्ड ढ्ढ्रस् अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं, शराब घोटाला मामले में भी दो आरोपियों मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को राहत मिली है। बचाव पक्ष के वकील हर्षवर्धन परघनिया ने बताया कि कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को जमानत दी गई है। वहीं शराब घोटाला मामले में आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी कोर्ट से जमानत मिल गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाले की राशि 140 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोप है कि इस घोटाले में 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक की संलिप्तता सामने आई है। आरोप के अनुसार, अलग-अलग राइस मिलर्स ने नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा किया, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। इस मामले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आरोपी बनाया गया था। ईओडब्ल्यू ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मामले में जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply