Breaking News

प्रयागराज@प्रयागराज माघ मेले में आग लगी

Share


फायरकर्मी-संतों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई
प्रयागराज,13 जनवरी 2026। प्रयागराज माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर में मंगलवार शाम आग लग गई। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में कल्पवास कर रहे लोग जान बचाकर भागे। एक कल्पवासी के झुलसने की सूचना है। शिविर सेक्टर 5 में है। 5 ्यद्व दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिख रहा था। पुलिस और संतों ने बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की 5 गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। आग रुक-रुककर भड़क रही थी। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा ली गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। नारायण धाम शिविर में 15 टेंट थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी थे। आग भड़कने के बाद शिविर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद अचानक हल्ला मचा और लोग बाहर की तरफ भागे। यहां तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर 1-1 करके 5 फायर ब्रिगेड की गाडि़यां पहुंच गईं। नारायण धाम का मुख्य शिविर पूरी तरह से जल चुका था। सभी टेंट भी जल गए। कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास की करीब 20 दुकानें जल गईं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply