Breaking News

लखनऊ@विवेकानंद यूथ अवॉर्ड…सीएम योगी बोले…यूपी में न कर्फ्यू न दंगा,सब चंगा,नशे के कारोबार के खिलाफ आगे आएं युवा

Share

लखनऊ,12 जनवरी 2026। राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को समर्पित कार्यक्रम ‘युवा प्रतिभा सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि युवाओं का उत्साहवर्धन के लिए सीएम आए हैं। आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा और संकल्प का दिन है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह हमें एकाग्रता, अनुशासन और प्रेरणा देता है। सरकार युवाओं के खेल, कौशल विकास और सशक्त बनाने का काम कर रही है। युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें। संकल्प लेकर जाए, इसी पथ पर आगे बढ़ेंगे।
देश,प्रदेश को आगे
बढ़ाने के लिए जुट जाएं युवा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विवेकानंद ने दुनिया को भारत की वास्तविक ताकत का एहसास कराया था। युवा,स्वामी जी से सीख लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जुट जाएं। स्वामी जी को पढ़े, समझें, आगे बढ़ें। जब देश गुलामी की जंजीर में जकड़ा था, उस समय भी शिकागो के सम्मेलन में गए थे। उनके रहने, भोजन आदि की भी व्यवस्था नहीं थी। आमंत्रण भी नहीं था। किंतु उन्होंने मां भारती के तिरंगे को कभी झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था, हमारे यहां टेलर नहीं चरित्र महान बनाता है। युवा उनके जीवन चरित्र को पढ़े। मां बीमार और दवा के लिए पैसे नहीं था। युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा,मार्कशीट के पीछे भाग रहे हैं। कम नंबर आने पर छलांग लगा दे रहे हैं।
नशे का कारोबार क्रैश करने को युवा आएं आगे : योगी
सीएम योगी ने युवाओं को गांव, ब्लाक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि वे नशे के कारोबार को क्रैश करने के लिए काम करें। हमें इसके बारे में गोपनीय सूचना दें। उनकी प्रापर्टी जब्त की जाएगी। क्योंकि, नशा नाश का कारण है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से जल संरक्षण के लिए भी आगे आने और काम करने का आह्वान किया। कहा कि जिला, गांव में चेक डैम, अमृत सरोवर आदि हैं। इससे जुड़ें और जल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ें। स्थानीय लोगों को भी जोड़ें। पुरानी नदियों पर कब्जे हो गए हैं। इस पर ध्यान दें। हाल ही में शुरू विकसित भारत जी राम जी योजना से जुड़ें और इसका प्रयोग करें। बरसात में पौधे लगाएं, परिवार में 10 लोग हैं तो 10 पौधे लगाएं।
वन महोत्सव में 35 करोड़ वृक्षरोपण का लक्ष्य
सीएम ने आगे कहा कि अगले बार के यूथ अवॉर्ड में जल व पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद गतिविधियों को भी शामिल किया जाए। जुलाई में वन महोत्सव में 35 करोड़ वृक्षरोपण का लक्ष्य हमने लिया है। युवा व महिला दल इस अभियान से जुड़ें।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply