बिलासपुर,11 जनवरी 2026। जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्टि्रक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी। इसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच रविवार सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (टीएन-52 पी-9783) पटाखों से भरी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे। गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur