Breaking News

राजपुर@मुन्ना लाल चौधरी बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Share

-संवाददाता-
राजपुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी मुन्ना लाल चौधरी को उनके बलरामपुर जिला अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी ने उनके उपलब्धियों को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। बलरामपुर जि़ले के राजपुर निवासी मुन्ना लाल चौधरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से भाजपा किसान मोर्चा को एक मज़बूत और अनुभवी नेतृत्व मिला है। बलरामपुर जि़ले के किसानों के मसीहा कहे जाने वाले, सरल, सहज, मिलनसार और मृदभाषी व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना लाल चौधरी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि मुन्ना लाल चौधरी इससे पहले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रहते हुए किसानों की आवाज़ को समय समय पर मज़बूती से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में बलरामपुर जि़ले में किसान मोर्चा को एक अलग पहचान मिली।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply