Breaking News

नई दिल्ली@भारत प्रकाशन उद्योग में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र : धर्मेंद्र प्रधान

Share


नई दिल्ली,10 जनवरी 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि भारत प्रकाशन उद्योग में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। डिजिटल युग में किताबें मानव की सबसे बड़ी मित्र हैं और नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला ज्ञान, विचार और संस्कृति का महाकुंभ बन गया है। प्रधान ने यहां के भारत मंडपम में 10 से 18 जनवरी तक चलने वाले 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मेले में 35 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही 3,000 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और 600 से ज्यादा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब विश्व पुस्तक मेले में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जिससे लाखों पाठक, छात्र और परिवार बिना किसी शुल्क के मेले में भाग ले सकेंगे। शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम भारतीय सैन्य इतिहास-शौर्य एवं प्रज्ञा क्75 रखी गई है। यह थीम स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस,बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को समर्पित है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply