Breaking News

नई दिल्ली@ईडी रेड के विरोध में दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन

Share


मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव,मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं : ममता
नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल में ईडी के आईटी सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में ईडी दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो एफआईआर भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला। इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक कोयला घोटाले की रकम पहुंचती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। जरूरत पड़ी तो मैं इन्हें जनता के सामने पेश कर सकती हूं। ममता ने कहा, कोयला घोटाले का पैसा सुवेंदु अधिकारी ने इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा। मैं आमतौर पर प्रतिक्रिया नहीं देतीं,लेकिन अगर कोई मुझे छेड़ता है तो मैं छोड़ती नहीं हूं। इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ईडी की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।
ममता की 3 बड़ी बातें…
द्द चुनाव आयोग में बैठे एक अधिकारी पहले अमित शाह के सहयोग विभाग के सचिव रह चुके हैं। मुझे इससे निजी आपत्ति नहीं है, लेकिन भाजपा ने हरियाणा और बिहार में जबरन सत्ता हासिल की और अब वही कोशिश बंगाल में की जा रही है।
द्द एसआईआर के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी परेशान किया गया। बंगाली बोलने वालों को बांग्लादेशी कहा जा रहा है। भाजपा रोहिंग्याओं की बात करती है, लेकिन असम में रोहिंग्या हैं तो वहां एसआईआर क्यों नहीं लागू किया गया।
द्द ईडी ने छापेमारी के दौरान पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की। मैं ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थीं और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया।
ईडी सांसदों का
दिल्ली में प्रदर्शन

इससे पहले शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा। इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा- गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर विरोध करना, हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्हें सड़कों पर घसीटना कानून का पालन नहीं है, बल्कि यह पुलिस की घमंड दिखाने की कोशिश है।
ममता बोली…ईडी ने ईडी का
डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश

ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थीं और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान उनकी पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की गई। ममता ने कहा…अगर कोई मुझ पर राजनीतिक हमला करता है,तो मैं और मजबूत होकर वापस आती हूं। दिल्ली में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि वहां पुलिस ने उनके सांसदों पर हमला किया, जबकि बंगाल में बीजेपी नेताओं को रेड कारपेट स्वागत मिलता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से महाराष्ट्र में जनादेश चुरा लिया और अब वही तरीका बंगाल में अपनाना चाहती है।
सीएम यादव बोले…ममता का
ऐसी हल्की हरकत करना ठीक नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा होती है कि वह प्रवर्तन निदेशालय जैसे केंद्रीय संस्थानों के साथ सहयोग करे। हम सभी शपथ इसी बात के लिए लेते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं के साथ सहयोग करेंगे। यादव ने कहा…ऐसे माहौल में यदि स्वयं मुख्यमंत्री इस तरह की हल्की हरकत करें,तो यह उचित नहीं है। एक राज्य की मुख्यमंत्री के नाते से उनका यह कृत्य कतई सही नहीं माना जा सकता।
ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्यों : भाजपा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच नहीं होने देती हैं। उन्हें इतनी घबराहट क्यों हैं। उन्होंने ममता पर ईडी के अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजाद भारत के पश्चिम बंगाल में जो हुआ,वो आज तक नहीं हुआ। एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में, जहां ईडी द्वारा मनी लॉन्डि्रंग पर कार्रवाई चल रही थी, वहां एक मौजूदा मुख्यमंत्री चली जाएं और ईडी के लोगों को धमकाएं और पेपर छीनकर चली जाएं। उन्होंने कहा कि कोयले की स्मगलिंग और हवाला ट्रांजैक्शन को लेकर ईडी कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत कई जगह रेड हुई। प्रतीक जैन की कंसल्टेंसी फर्म को लेकर शिकायत आई कि यहां से करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। ये हम नहीं कह रहे हैं, ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, जो उनकी वेबसाइट पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि बंगाल कोयले की स्मगलिंग का एक बहुत बड़ा हॉट स्पॉट है,जिसमें सत्ताधारी दल के लोग भी शामिल हैं। ये रेड न तो बनर्जी के घर पर थी,न उनके दफ्तर में, न ही टीएमसी के दफ्तर में और न ही टीएमसी के किसी नेता या मंत्री के घर पर थी। ये रेड एक प्राइवेट कंसल्टेंसी फर्म पर थी,जिसके यहां करोड़ों रुपये की मनी लॉन्डि्रंग की शिकायत आई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री बनर्जी जाती हैं,उनके पुलिस अधिकारी जाते हैं, ईडी के लोगों को धमकाते हैं, ममता बनर्जी उनसे बहस करती हैं और पेपर छीन कर चली जाती हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनका आचरण न केवल अमर्यादित, असंवैधानिक और शर्मनाक है,बल्कि उन्होंने इससे संवैधानिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। ममता जी,आपको इतनी घबराहट क्यों है? ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं,14 साल से मुख्यमंत्री हैं, केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply