Breaking News

नई दिल्ली@ट्रम्प का मोदी पर बयान, राहुल बोले…

Share


फर्क समझो सरजी,इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था,ट्रम्प के आगे मोदी सरेंडर
नई दिल्ली,07 जनवरी 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। राहुल ने ङ्ग पर ‘फर्क समझो सर जी’ कैप्शन के साथ 3 जून का वीडियो शेयर किया। राहुल ने कहा- मोदी ट्रम्प के आगे सरेंडर हो जाते हैं, लेकिन इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था। आपको वह समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं था, सातवां फ्लीट आया था। 1971 के युद्ध में अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और हथियार भेजे थे। तब इंदिरा गांधी जी ने कहा था, ‘मुझे जो करना है, मैं करूंगी। राहुल ने कहा, इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जरा सा दबाव डालो वे सरेंडर कर देते हैं। मैं अब इन बीजेपी-आरएसएस के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। उन्हें थोड़ा धक्का दो और वे डर के मारे भाग जाएंगे। राहुल का यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें ट्रम्प ने कहा था- प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और कहा सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply