Breaking News

नई दिल्ली@आईसीजीएस समुद्र प्रताप भारत की समुद्री सुरक्षा में मील का पत्थरः पीएम मोदी

Share

नई दिल्ली,07 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय तटरक्षक पोत ‘आईसीजीएस समुद्र प्रताप’ के नौसेना बेड़े में शामिल होने की सराहना की और इसे देश की समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक जहाज के शामिल होने से भारत की तटीय निगरानी और समुद्री हितों की सुरक्षा को और ताकत मिलेगी। यह पोत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूत करेगा और देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई धार देता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘आईसीजीएस समुद्र प्रताप कई वजहों से खास है। यह जहाज न सिर्फ सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि इसमें इस्तेमाल की गई नई तकनीक पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल संचालन को बढ़ावा देती है।’ प्रधानमंत्री में कहा, इस जहाज का कमीशन होना भारत की समुद्री यात्रा में एक अहम पड़ाव है। यह दिखाता है कि देश अब रक्षा और समुद्री सुरक्षा के मामले में सिर्फ दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि खुद अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह आत्मनिर्भरता की हमारी सोच को मजबूत करता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply