रोहतक,05 जनवरी 2025। रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन उत्पीड़न और पत्रकार की हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। सोमवार करीब साढ़े 11 बजे वह सुनारिया जेल से सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। गुरमीत राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से लग्जरी गाडि़यों का काफिला पहुंचा, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाडि़यां शामिल रहीं। इस बार डेरा मुखी 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur