Breaking News

कराकस@चीन बोला….अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे,राष्ट्रपति को अगवा करना गलत

Share


उत्तर कोरिया भी वेनेजुएला के समर्थन में,कहा…अमेरिका गुंडागर्दी कर रहा…
कराकस,04 जनवरी 2026। चीन ने अमेरिका से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। दोनों इस समय अमेरिका की हिरासत में हैं। अमेरिकी सेना उन्हें कल वेनेजुएला की राजधानी काराकास से पकड़कर अमेरिका ले गई थी। चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह अपने देश ले जाना गलत है। इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए। इससे पहले भी चीन ने अमेरिका की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उत्तर कोरिया ने वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका की यह कार्रवाई किसी भी देश की आजादी और संप्रभुता पर किया गया सबसे गंभीर हमला है। अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।
स्पेन ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की : स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का साफ उल्लंघन है और स्पेन सरकार इसकी निंदा करती है। यह बात उन्होंने अपनी ही सोशलिस्ट पार्टी के सदस्यों को लिखे एक लेटर में कही। पेद्रो सांचेज ने अपने लेटर में लिखा कि वेनेजुएला में जो कुछ हुआ, वह किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।
वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत ने जताई गहरी चिंता,शांतिपूर्ण ढंग
से मुद्दों को सुलझाने की अपील
वेनेजुएला के हाल के घटनाक्रम पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। शनिवार को इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को परामर्श भी जारी किया था। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी में कहा गया है कि भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। सभी संबंधित पक्षों से भारत की अपील है कि वह बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं। मंत्रालय ने दोहराया है कि काराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देना जारी रखेगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply