प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन…
वाराणसी,04 जनवरी 2026। वाराणसी में 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स को काशी की कहावत सुनाई। कहा…हमारे बनारस में कहा जाता है,‘बनारस के जानय के चाहत हऊवै तो बनारस आवै के पड़ी।’यानी, बनारस को जानना है तो आपको बनारस आना पड़ेगा। आप सब अब बनारस आ गए हैं,तो बनारस को जान भी जाएंगे। मोदी ने कहा…देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं। आप सभी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर पेश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनारस का जोश हाई रहेगा। हमें बहुत गर्व होता है, जब त्रद्गर्ठ्ठ ं को खेल के मैदान में तिरंगा फहराते देखते हैं। इससे पहले, सीएम योगी ने कहा…पिछले 11 सालों में सबने एक नए भारत को देखा है,भारत को बदलते देखा है। देश में एक नई खेल संस्कृति को पनपते देखा है। 2014 में पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत की। अब खेल समय की बर्बादी नहीं, बल्कि जीवन के सर्वांगीण विकास का अभिन्न हिस्सा है। काशी में हो रही वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यूपी की ओर से पुरुष टीम के कप्तान श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस) हैं,जबकि महिला टीम की कप्तानी प्रियंका (यूपी पुलिस) कर रही हैं। उद्घाटन मैच यूपी और बिहार की पुरुष टीम के बीच खेला जा रहा है। यूपी को 43 साल बाद नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1984 में इसका आयोजन हुआ था। उद्घाटन से पहले खिलाडि़यों ने सिगरा स्टेडियम में मार्च पास्ट किया, जहां ‘सारे जहां से अच्छा’ की देशभक्ति धुन गूंजती रही।
मोदी बोले- त्रद्गर्ठ्ठ ं तिरंगा फहराते देख गर्व होता है…
पीएम मोदी ने कहा… वॉलीबॉल साधारण खेल नहीं है। नेट के इस पार-उस पार… दोनों तरफ संतुलन और सहयोग का खेल है। इस खेल में संकल्प शक्ति भी दिखती है। हम तभी सफल होते हैं, जब अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं। हमारा देश भी इसी से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता से डिजिटल पेमेंट,एक पेड़ मां के नाम से लेकर विकसित भारत के निर्माण तक हम देश के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा…बनारस में कुश्ती,अखाड़े,नौका दौड़, कबड्डी जैसे कई खेल मशहूर हैं। बनारस ने कई राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। बीएचयू, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसी संस्थाओं के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं। मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनारस का जोश हाई रहेगा। आप सभी खिलाडि़यों को उत्साह बढ़ाने वाले दर्शक मिलेंगे। काशी की आतिथ्य परंपरा को जीने का अवसर भी मिलेगा।
योगी बोले…आज गांव से शहर तक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा
योगी ने कहा…आज खेल की इस नई संस्कृति में खेलो इंडिया खेला, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आज गांव से शहर तक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में 43 वर्ष बाद यह सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप वाराणसी नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। योगी ने कहा…ये संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जो भी इन्फ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है,वो पीएम मोदी के विकास के विजन को दिखाता है। यहां खिलाडि़यों को ट्रेनिंग के उद्देश्य से आज रूश हुआ है। आज देश स्तर पर ओलिंपिक, कामनवेल्थ गेम्स और इंटरनेशनल स्तर पर प्रतियोगिताओं में हमारा खिलाड़ी हिस्सा ले रहा है। पहले की तुलना में ज्यादा मेडल प्राप्त कर रहा है। आज इस अवसर पर देशभर की 58 टीमें, जिनमें- 30 पुरुष और 28 महिला टीमें प्रधानमंत्री की पावन धरा अविनाशी काशी में पधारे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur