Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस आठ जनवरी से देशभर में शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम

Share


नई दिल्ली,03 जनवरी 2026। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह देशभर में 08 जनवरी से 25 फरवरी तक ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत करेगी। इसके तहत ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई कार्यक्रम करने के साथ ही अलग-अलग हिस्सों में चार बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस अभियान की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव जयराम रमेश ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया कानून वीबी- जी राम जी संविधान के अनुच्छेद 258 का उल्लंघन करता है और इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। जयराम रमेश ने कहा कि यह कानून राज्यों की स्वायत्तता को कमजोर करता है और उन्हें योजना में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बाध्य करता है। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के इस ‘संग्राम’ का मकसद यह है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) बहाल हो और नए कानून को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश की सबसे सफल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गरीबी उन्मूलन योजना रही है, जिससे हर साल 5-6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलता है। संकट के समय यह गरीबों के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा कवच साबित होती है लेकिन वीबी- जी राम जी कानून के तहत रोजगार अब अधिकार नहीं रहा, बल्कि केवल केंद्र सरकार द्वारा चुनी गई पंचायतों तक सीमित कर दिया गया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply