Breaking News

प्रयागराज@प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Share

प्रयागराज,03 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार भोर में लाखों श्रद्धालुओं के संगम डुबकी लगाने के साथ ही माघ मेला का भव्य और दिव्य शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा पर शनिवार दोपहर 12 बजे तक प्रयागराज में 12 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। आज ही पहला मुख्य स्नान-पौष पूर्णिमा का है। पूरा मेला भव्यता और दिव्यता का संदेश दे रहा है। इस दौरान देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे। सनातन धर्म में प्रयागराज का यह माघ मेला धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर यहां श्रद्धालुओं को संगम में स्नान से अक्षय पुण्य मिलता है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। प्रशासन को अनुमान है कि आज पौष पूर्णिमा पर यहां 30 लाख से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे। लाखों श्रद्धालु बीती रात ही संगम तट पर आ गए थे। आज सुबह मेला क्षेत्र में कई जगह भीड के कारण जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र को सात सेक्टर के पांटून पुलों को वन-वे कर दिया गया है। बसाई गई है भव्य टेंट सिटीइस बार राज्य सरकार पिछले वर्षें के मुकाबले मेला को और अधिक भव्य व दिव्य बनाने की कोशिश में है। यही कारण है कि इस बार अधिक व्यवस्था और सुविधाएं की जा रही हैं। अगर हम टेंट सिटी की बात करें तो माघ मेले के लिए इस बार 800 हेक्टेयर क्षेत्र में भव्य टेंट सिटी बसाई गई है जबकि पिछला माघ मेला 768 हेक्टेयर में था। प्रशासन ने तैयारियां इस हिसाब से की हैं कि इस बार करीब 15 करोड़ श्रद्धालु माघ मेले में पहुंचेंगे जबकि 2024 में श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 6 करोड़ ही थी। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ के कारण वर्ष 2025 माघ मेले का आयोजन नहीं किया गया था। पहली बार रिवर एम्बुलेंस की सुविधाश्रद्धालुओं के लिए सबसे खास सुविधा यह है कि माघ मेले के लिए 2 रिवर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है जबकि 80 एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। इसके अलावा अस्पतालों की अपनी व्यवस्था और चिकित्सीय सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां कुशल डाक्टरों के साथ साथ पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनात का काम समय रहते पूरा कर लिया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply