Breaking News

बलरामपुर@किसानों के हित में प्रशासन सतर्क…सतत् निगरानी से अंतर्राज्यीय अवैध धान तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,02 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। गत रात्रि राजस्व एवं पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाही में अंतर्राज्यीय धान तस्करों द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 0199 के माध्यम से धान तस्करी किया जा रहा था। वाहन में 60 बोरी अवैध धान लोड था। पूछताछ करने पर उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के धान तस्करी में पाये गये कोचिये श्रवण कुमार,कृष्ण मोहन कुमार,विनय कुमार गुप्ता,राजदेव गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता,मनोज कुमार सभी सागोबांध,थाना बभनी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश एवं विकास ग्राम त्रिशुली थाना सनावल व विंध्याचल गुप्ता ग्राम पचावल थाना सनावल जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ की संलिप्तता पायी गयी। अंतर्राज्यीय गिरोह धान तस्करी में पाये गए श्रवण, कृष्णमोहन एवं विकास को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है तथा इस कार्य में सहयोग मुखबीरी किये जाने वाले व्यक्ति विनय गुप्ता, राजदेव गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता,मनोज गुप्ता, को तत्काल 170,126,135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। शेष 02 सहयोगी विंध्याचल गुप्ता एवं सत्यदेव गुप्ता को जो अपराधियों को छुड़ाने आये थे, उनके विरूद्ध धारा 126,135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गयी है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर संयुक्त दलों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत पूर्व में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के अंतर्गत ग्राम कुर्लडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा अवैध धान परिवहन करने एवं किसानों के विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों का दुरूपयोग करने पर 3, 7, आवश्यक वस्तु अधिनियम 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। प्रशासन की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में धान उपार्जन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। सूचना तंत्र को व्यापक रूप से मजबूत किए जाने के परिणाम स्वरूप अवैध धान परिवहन एवं अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। जिसमें अब तक जिले में कुल 118 प्रकरण में 14,173.29 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त 65 चार पहिया तथा 10 दोपहिया सहित कुल 75 वाहनों को जब्त किया गया है और 4 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है, जिससे किसानों में विश्वास का वातावरण बना है और समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव में वालंटियर्स का गठन किया गया है, जो धान उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क नम्बर 9343130794 पर सूचना दे सकते है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे सकते हैं। जिसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि की सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply