Breaking News

नई दिल्ली@खरगे का मोदी सरकार पर हमला

Share


केंद्र सरकार से अगले वर्ष सुशासन की कामना की
नई दिल्ली,31 दिसम्बर 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधकर भाजपा पर 2025 में कई मोर्चों पर नाकाम रहने और कुशासन का आरोप मढ़ दिया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उन्होंने केंद्र सरकार से अगले वर्ष सुशासन की कामना की। बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि यह वर्ष अच्छा बीते और हम सभी खुश रहें। मुझे उम्मीद है कि नया साल सभी के लिए समृद्धि और खुश लेकर आए। इससे पहले राज्यसभा के विपक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए एम जी एन आर ई जी ए के प्रतिस्थापन, गिरते रुपये और मुद्रास्फीति सहित 14 विवादित मुद्दों का हवाला दिया। एम जी एन आर ई जी ए और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन का हवाला देते हुए,जिन दो मुद्दों पर कांग्रेस ने 2025 के चुनाव में एकजुटता दिखाई थी, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नागरिकों के काम करने और वोट देने के अधिकार को छीन रही है। कांग्रेस नेता ने पोस्ट कर लिखा कि साल के अंतिम दिन, यह याद दिलाना जरूरी है कि भाजपा शासन के 11 वें वर्ष, 2025 में देश का संचालन कैसे हुआ हैं, एमजीएनआरईजीए को खत्म करके लाखों गरीबों से काम का अधिकार छीना गया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply