Breaking News

नई दिल्ली@केंद्र सरकार ने नासिक-सोलापुर और मोहाना-कोरापुट के 2 हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी,20,668 करोड़ होंगे खर्च

Share


नई दिल्ली,31 दिसम्बर 2025। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट के बीच 374 किमी लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दी है। 19,142 करोड़ रुपए की यह परियोजना टोल मोड पर बनेगी और प्रमुख क्षेत्रीय शहरों की कनेक्टि विटी बेहतर करेगी। यह कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे,आगरा-मुंबई कॉरिडोर और समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा,जिससे पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक निर्बाध संपर्क संभव होगा। 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर से यात्रा समय 31 घंटे से घटकर लगभग 17 घंटे रह जाएगा और दूरी 201 किमी कम होगी। इससे लॉजिस्टिक्स सुधरेगा और लाखों मानव-दिवस का रोजगार सृजित होगा। इसके अलावा, कैबिनेट ने ओडिशा में एनएच-326 के किमी 68.600 से 311.700 तक के हिस्से को 2 लेन से 2 लेन पक्के शोल्डर के साथ चौड़ा और मजबूत करने को भी मंजूरी दी है। ईपीसी मोड पर बनने वाली इस परियोजना की लागत 1,526.21 करोड़ रुपए है। इससे मोहाना-कोरापुट क्षेत्र को आर्थिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर से सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेशनल मीडिया सेंटर (एनएमसी) में पत्रकार वार्ता में कहा कि नासिक से अक्कलकोट तक ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को वधावन पोर्ट इंटरचेंज के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, नासिक में एनएच-60 (अडेगांव) के जंक्शन पर आगरा-मुंबई कॉरिडोर और पांगरी (नासिक के पास) में समृद्धि महामार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। चेन्नई पोर्ट छोर से चेन्नई से हासापुर (एमएच बॉर्डर) तक तिरुवल्लूर, रेनिगुंटा, कडप्पा और कुरनूल (700 किमी लंबा) होते हुए 4-लेन कॉरिडोर पहले से ही बन रहा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply