Breaking News

गुवाहाटी@आईएमके आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ असम-त्रिपुरा में 11 आतंकी गिरफ्तार

Share


गुवाहाटी,30 दिसम्बर 2025। भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर असम में सक्रिय एक कट्टरपंथी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क बांग्लादेश आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े ‘इमाम महमूदर काफिला’ (आईएमके) मॉड्यूल के तहत संचालित हो रहा था। असम पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि बांग्लादेशी नागरिक उमर और खालिद को असम में गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई थी। असम मॉड्यूल का नेतृत्व बरपेटा रोड निवासी नसीम उद्दीन उर्फ तमीम कर रहा था। संगठन की गतिविधियां एन्कि्रप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए संचालित की जा रही थीं, जिनमें ‘पूर्वा आकाश’ नामक समूह को मुख्य संचार और भर्ती मंच के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। खुफिया एजेंसियों के अनुसार आईएमके की स्थापना वर्ष 2018 में जेएमबी के पूर्व सदस्य ज्वेल महमूद उर्फ इमाम महमूद हबीबुल्लाह उर्फ सोहेल ने की थी। यह संगठन ‘ग़ज़वतुल हिंद’ की कट्टर विचारधारा का प्रचार करता है। अगस्त, 2024 में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जेएमबी, अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के वरिष्ठ नेताओं ने आईएमके को भारत में अपनी गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर संगठन से जोड़ा गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply