Breaking News

ढाका@बांग्लादेश में 12 दिन में तीसरे हिंदू की हत्या

Share


कपड़ा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा था,साथी स्टाफ ने मारी गोली
ढाका,30 दिसम्बर 2025। बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीते 12 दिनों में बांग्लादेश में हिंदू की हत्या की यह तीसरी घटना है। घटना भालुका उपजिला की सुलताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में हुई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। आरोपी नोमान मिया (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,दोनों फैक्ट्री में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बातचीत के दौरान नोमान मिया ने बजेंद्र पर सरकारी शॉटगन तान दी। कुछ ही देर में बंदूक चल गई और गोली बजेंद्र की बायीं जांघ में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बांग्लादेश में 2 हफ्तों में 3 हिंदू मारे गए 24 दिसंबर बुधवार रात 11ः00 बजे एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला।


Share

Check Also

प्रयागराज@प्रयागराज माघ मेले में आग लगी

Share फायरकर्मी-संतों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाईप्रयागराज,13 जनवरी 2026। प्रयागराज माघ मेले में लगे …

Leave a Reply