नई दिल्ली,29 दिसम्बर 2025। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए 87 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों के चुनावों के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा। परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। इसमें माहिम विधानसभा सीट के तहत आने वाली वार्ड नंबर 192 भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो इस सीट से राज ठाकरे ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी ने गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है और रविवार को सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur