Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस की विरासत विफलताओं और गलत फैसलों की : भाजपा

Share


नई दिल्ली,28 दिसम्बर 2025। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर भारतीय जानता पार्टी हमलावर है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की विरासत देश के लिए उपलब्धियों की नहीं, बल्कि विफलताओं और गलत फैसलों की रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके), देश का विभाजन, वर्ष 1984 के दंगे, चीन को भूमि देना और आपातकाल कांग्रेस की विरासत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे एक रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं और कथित रूप से गांधी परिवार की सेवा में लगे हुए हैं। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और पार्टी नेतृत्व इस सच्चाई से अवगत होने के बावजूद कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply