Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच गठबंधन का ऐलान…62 सीटों पर लड़ेगी चुनाव वीबीए

Share


नई दिल्ली,28 दिसम्बर 2025। कांग्रेस और प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) ने रविवार को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए गठबंधन का एलान कर दिया। इस समझौते के तहत वंचित बहुजन आघाड़ी 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 150 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी,जबकि कुछ सीटें राष्ट्रीय समाज पक्ष और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) को दी जाएंगी। इस गठबंधन की घोषणा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर ने की। सपकाल ने कहा कि राज्य की शेष 28 नगर निगमों के लिए गठबंधन पर फैसला स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा और दोनों दलों ने अपनी स्थानीय इकाइयों को उपयुक्त निर्णय लेने का अधिकार दिया है। सपकाल ने गठबंधन को महज चुनावी गणित नहीं,बल्कि साझा विचारधारा पर आधारित स्वाभाविक गठबंधन बताया। सपकाल ने कहा, यह संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि विचारों का संगम है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 15 JUNE 2026

Share 15 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply