Breaking News

नई दिल्ली@ये संगठन की शक्ति,जय सिया राम’ दिग्विजय सिंह ने की पीएम मोदी और आरएसएस की तारीफ

Share


नई दिल्ली,27 दिसम्बर 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। दरअसल, अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दिग्गविजय सिंह ने पीएम मोदी की एक बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पीएम मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास जमीन पर बैठे नजर आते हैं। दिग्विजय सिंह ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है।’ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए भाजपा और उसके वैचारिक जनक आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की प्रशंसा की है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply