Breaking News

केरल@केरल में भाजपा ने रचा इतिहास…वीवी राजेश बने मेयर,101 में से 50 वार्डों में बीजेपी की जीत

Share

केरल,26 दिसम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी ने केरल में एक नया राजनीतिक इतिहास रच दिया है। शुक्रवार दोपहर वीवी राजेश ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर पद की शपथ ली। यह केरल में किसी नगर निगम में भाजपा की पहली जीत है। पदभार संभालने के बाद वीवी राजेश ने कहा कि, वे सभी को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि, तिरुवनंतपुरम के सभी 101 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और राजधानी को एक विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कुल 101 में से 50 वार्डों में जीत दर्ज की थी। मेयर चुनाव में वीवी राजेश को कुल 51 वोट मिले, जिनमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। एलडीएफ के उम्मीदवार पी. शिवाजी को 29 वोट मिले, जबकि यूडीएफ उम्मीदवार के. एस. सबरिनाथन को 19 वोट प्राप्त हुए,जिनमें से दो वोट बाद में अमान्य घोषित कर दिए गए। लगभग चार दशकों तक एलडीएफ के शासन के बाद अब तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है। ये जीत भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। इस परिणाम के साथ ही नगर निगम पर सीपीएम का करीब 45 साल पुराना प्रभुत्व समाप्त हो गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि,सीपीएम ने कांग्रेस के परोक्ष समर्थन से तिरुवनंतपुरम को नुकसान पहुंचाया है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply