Breaking News

नई दिल्ली@भारतीय सेना में सोशल मीडिया बैन खत्म,अब जवान देख सकेंगे फेसबुक और इंस्टाग्राम

Share


नई दिल्ली,25 दिसम्बर 2025। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स देखने की पूरी छूट दे दी गई है। पिछले कई वर्षों से देश सेवा में तैनात जवान सुरक्षा कारणों से इन ऐप्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। मंत्रालय ने अब यह स्पष्ट किया है कि सैनिक मनोरंजन और सूचना के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसमें एक ‘रीड-ओनली’ (केवल देखने की) शर्त जोड़ी गई है। यानी जवान पोस्ट देख तो सकते हैं, लेकिन वे अपनी ओर से कोई भी सामग्री साझा नहीं कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर इस प्रतिबंध की जड़ें जून 2020 की गलवान घाटी झड़प से जुड़ी हैं। 15-16 जून को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच पिछले 45 वर्षों की सबसे भीषण हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 वीर जवान शहीद हुए थे। उस समय संवेदनशील सैन्य जानकारियों को लीक होने से बचाने और दुश्मन की जासूसी रोकने के लिए रक्षा मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से सभी सैनिकों के लिए दर्जनों ऐप्स और सोशल मीडिया के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply